फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय नाहन में 7 दिसंबर को जुटेंगे पूर्व छात्र

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में 7 दिसंबर को पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में जिला, प्रदेश व देश के दूसरे हिस्सों में रह रहे पूर्व छात्र विशेष रूप से शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन ने अपनी ओर से पूरी तैयारियां कर ली हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ जेपी बलोदी ने बताया कि पूर्व छात्र मिलन समारोह 7 दिसंबर को सुबह ठीक 10:30 बजे शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों तक इसकी सूचना अलग-अलग माध्यमों से पहुंचाई जा रही है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से सभी पूर्व छात्रों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें