फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डाइट नाहन में व्यावसायिक शिक्षकों के लिए दूसरे चरण की राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट नाहन में मंगलवार को दूसरे चरण की व्यावसायिक शिक्षकों की राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू हुई। इसमें अलग-अलग वक्ताओं द्वारा वोकेशनल शिक्षा से जुडऩे वाले नए-नए विषयों की जानकारी दी जा रही है। कार्यशाला समन्वयक यशपाल शर्मा ने बताया कि पहले दिन रिटेल, बैकिंग फाइनेंस सर्विसेज एंड इंश्योरेंस विषय पर उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी दी गई है। इस कार्यशाला में कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और चंबा जिला से आए 75 व्यावसायिक शिक्षक भाग ले रहे हैं। इससे पहले सोलन, सिरमौर, शिमला व किन्नौर से आए 40 प्रतिभागी व्यावसायिक शिक्षक यह प्रशिक्षण ले चुके हैं। यहां 30 मार्च तक पूरे प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षकों को यह प्रशिक्षण प्रदान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें