सिरमौर जिले के तहसील पांवटा साहिब क्षेत्र में गिरि नदी में खनन पट्टे के लिए पर्यावरण स्वीकृति दिए जाने को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला उपायुक्त एलआर वर्मा ने की। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के तहत गिरि नदी से रेत, बजरी और पत्थर के खनन के लिए प्रस्तावित है और इसका उद्देश्य 75,863 टन उत्पादन प्रति वर्ष है। यह परियोजना क्षेत्र मौजा मोहकमपुर, नवादा तहसील, पांवटा साहिब में स्थित है और कुल रकबा 3.3717 हेक्टेयर खनन पट्टा आवंटित किया जाना प्रस्तावित है। जन सुनवाई के दौरान, परियोजना प्रस्तावक रवि डोगरा ने खनन प्रोजेक्ट की फाइल प्रस्तुत की। इसके बाद, मोहकमपुर, नवादा, सूरतगढ़, मानपुर देवड़ा, शिवपुर बांगरन, ग्रामीणों ने सुझाव कम और आपत्तियां ज्यादा दर्ज कीं। ग्रामीणों ने खनन मार्ग पर पानी छिड़काव की व्यवस्था, रास्तों की मरम्मत और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने की मांग की। लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं और चिंताओं को उठाया है।