फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मारपीट के बाद युवक की मौत पर फूटा सिरमौर के लोगों का गुस्सा

अंकेश डोगरा Updated Thu, 08 Jan 2026 04:22 PM IST

कालाअंब (हरियाणा) क्षेत्र में सिरमौर के तीन युवकों से मारपीट और बाद में एक युवक की मौत के मामले में मजदूर संगठन सीटू सिरमौर इकाई और अन्य संगठनों ने वीरवार को हरियाणा के नारायणगढ़ पुलिस थाना पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों के लिए उचित न्याय की मांग की। बीती 2 जनवरी को कालाअंब की शिवालिक कॉलोनी में जिला सिरमौर के ददाहू क्षेत्र के तीन मजदूर युवकों के साथ हुई बर्बर मारपीट और इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल लखनपाल उर्फ़ लकी की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान हुई मौत को मजदूर संगठन सीटू ने सुनियोजित साजिश और सामाजिक उत्पीड़न का जघन्य अपराध करार दिया है। नारायणगढ़ के नेताजी सुभाष चौक से नारायणगढ़ पुलिस थाना तक सीटू, हिमाचल किसान सभा और महिला मंडल पदाधिकारियों सहित करीब 150 लोगों ने रोष मार्च निकाला। इस मौके पर सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार, उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर और हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष सतपाल मान और इंद्रजीत ने बताया कि सीटू जिला सिरमौर कमेटी और हिमाचल किसान सभा का एक प्रतिनिधिमंडल 6 जनवरी को पीड़ित परिवारों से मिला था। परिजनों ने उन्हें बताया कि घटना के बाद आरोपियों की ओर से फोन पर धमकियां दी गईं और युवकों को छोड़ने के एवज में पैसों की मांग की गई। परिजनों के अनुसार आरोपी साहिल शर्मा और सुनील शर्मा सहित पांच से सात लोगों ने मिलकर युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें