फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कवि दरबार के बाद पांवटा साहिब गुरुद्वारा में निशान साहिब सेवा का आयोजन

Krishan Singh Updated Sat, 15 Mar 2025 02:44 PM IST

ऐतिहासिक पांवटा साहिब गुरुद्वारा में 341वां होला मोहल्ला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें शुक्रवार रात को पूर्णिमा के अवसर पर कवि दरबार का आयोजन हुआ। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों से कवि पहुंचे। शनिवार को पूरे दिन निशान साहिब की सेवा का आयोजन हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब समिति के महासचिव हरप्रीत सिंह रतन, हरभजन सिंह, प्रबंधक जागीर सिंह व गुरमीत सिंह ने बताया कि ऐतिहासिक श्री पांवटा गुरुद्वारा साहिब में होला मोहल्ला का आयोजन बड़े श्रद्धापूर्वक किया गया। होला मोहल्ला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविताएं, कीर्तन और अन्य धार्मिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। होला मोहल्ला पर 11 मार्च से लेकर 15 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे कवियों में रछपाल सिंह, रजनी कौर, कुलवंत सिंह रफीक, बलबीर सिंह कमल, कुलवंत सिंह चौधरी, गुरमीत कौर, शुकर गुजर सिंह, सुखजीवन सिंह, बलबीर सिंह बल, परविंद्र कौर, गुरदयाल निमर, रणजीत सिंह खालसा, सिमरन कौर, गुरदीप सिंह संधू, हरप्रीत कौर, गुरचरण सिंह चरण, जतिंद्र कौर, हरभजन सिंह नहल, दिलबीर सिंह रियाड़, जसप्रीत कौर, डॉ. रमनजीर बटाला, हरभजन सिंह व इंद्रजीत कौर ने अपनी सुंदर रचनाओं से संगतों को निहाल किया। ढाडी जत्थे में गुरप्रीत सिंह एंव सुखजिंद्र सिंह चंगियारा व अन्य जत्थों द्वारा निहाल किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें