राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर के बच्चों ने शनिवार को 'नेचर ट्रेल के तहत क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान विषय के हमारे आसपास का संसार' पाठ को किताबी पन्नों से बाहर निकलकर व्यावहारिक रूप से समझा। बच्चों ने प्रसिद्ध जोहड़ जी गुरुद्वारा में शीश नवाया और वहां की प्राकृतिक सराई व प्राचीन जोहड़ (तालाब) का दीदार किया। अध्यापिका सृष्टि शर्मा ने बताया कि इस नेचर ट्रेल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके आसपास के परिवेश, स्थानीय वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू करवाना है। भ्रमण के दौरान बच्चों ने सिर्फ प्रकृति को निहारा ही नहीं, बल्कि खेल-खेल में कई रचनात्मक गतिविधियां भी कीं। छात्र-छात्राओं ने सुरीले गीत-संगीत के बीच थंब पेंटिंग बनाई और विभिन्न वनस्पतियों की पत्तियों को सहेजकर फाइल तैयार की। उन्होंने बच्चों को क्षेत्र में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों और उनके महत्व की विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय के प्रभारी मायाराम शर्मा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के व्यावहारिक आयोजन बेहद जरूरी हैं।