फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में पुनरधार को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब

Krishan Singh Updated Tue, 01 Sep 2026 04:12 PM IST

नौहराधार खंड की छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में पुनरधार स्कूल ने कबड्डी और वॉलीबाल में ट्राफी जीतकर सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता प्रभारी मधु पुंडीर ने बताया कि वॉलीबाल में पुनरधार ने परंपरागत विजेता देवा मामल को सीधे 3-0 से पराजित किया, जबकि कबड्डी में चाडना को एक तरफा मुकाबले में हरा कर ट्राफी अपने नाम की। खो-खो का खिताब देवामानल ने उच्च विद्यालय देवना थनगा को पराजित कर अपने नाम किया। बैडमिंटन में विजेता बौगधार और उप विजेता चौरास विद्यालय रहा। योगा की ट्रॉफी नौहराधार विद्यालय को मिली। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ऑस्ट्रेलिया की बहुराष्ट्रीय कंपनी अटलासियान में वरिष्ठ सॉफ्टवेयर अभियंता और इसी पंचायत के प्रतिभावान युवा रोहित भारद्वाज रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। सह प्रभारी प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा हिमांशु चौहान ने मंच का कुशल संचालन किया। इस मौके पर पुनरधार स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य एवं संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह, स्टेट अवॉर्डी शिक्षक एवं विद्यालय प्रवक्ता संघ राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष चमन लाल, ग्राम पंचायत भराड़ी के पंचायत के प्रधान तमन धीमान समेत अन्य शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें