करवाचौथ पर्व को लेकर नाहन शहर की दुकानें ग्राहकों से भरी दिखाई दीं। महिलाओं ने बाजार में सौंदर्य प्रसाधन, मिठाई, कपड़े और गहनों की जमकर खरीदारी की। करवाचौथ से एक दिन पहले हाथों में मेहंदी लगाने के लिए बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने दिनभर खरीदारी की। बाजार में मेहंदी रचाने को लेकर वह अपनी बारी का इंतजार करती दिखी। शहर के कई मार्गो पर मेहंदी लगाने के लिए लड़कियों ने स्टॉल लगाए हुए थे। शहर के बड़ा चौंक, गुन्नुघाट बाजार और बड़ाचौक, हिंदू आश्रम में सजी दुकानों में सुबह से ही भीड़ रही। करवाचौथ पर्व पर ग्राहकों की भीड़ देखकर कारोबारियों के भी चेहरे खिले नजर आए।