फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था स्कूल नाहन में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का शुभारंभ

आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में गुरुवार को आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसमें दिवाली पर इस्तेमाल की जाने वाली उपयोगी सामग्री रखी हुई है। यह सामग्री आस्था स्कूल के चुनौतीपूर्ण बच्चों ने डीएलएड प्रशिक्षुओं की मदद से तैयार की है। शिक्षिका मोमिना के नेतृत्व में तैयार की गई इस सामग्री को ग्राहकों का इंतजार है। आस्था वेलफेयर सोसायटी के समन्वयक आशुतोष गुप्ता ने शहरवासियों से इस दिवाली पर आस्था स्कूल में आकर दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार की गई सामग्री को खरीदने की अपील की। उन्होंने बताया कि दिवाली पर घरों में इस्तेमाल की जाने वाली बहुत तरह की सामग्री बिक्री के लिए रखी हुई है। इसमें कई तरह की मोमबत्ती, पेंटिंग्स, वॉल पर लटकाने वाली कई प्रकार की सजावटी वस्तुएं, मोम के दीये, फ्लावर पोट्स, टी कोस्टर, गुलदस्ते और दीवाली उपहार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस सामग्री को बेचने से होने वाली आय को दिव्यांग बच्चों पर ही खर्च किया जाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें