फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: डेढ़ महीने बाद भी नहीं सुधरे जोशियों वाली गली के हालात, बारिश से फिर आया मलबा

नाहन के दिल्लीगेट क्षेत्र स्थित जोशियों वाली गली में भूस्खलन के करीब डेढ़ महीने बाद भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। दो दिन पहले हुई बारिश के कारण गली में एक बार फिर मलबा आ गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, 10 जुलाई को हुई तेज बारिश के दौरान गली के ऊपर स्थित जर्जर डंगा ढह गया था। इसके बाद ऊपर से भारी मात्रा में मलबा बहकर गली में आ गया था। मलबा इतना अधिक था कि गली का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह बंद हो गया था। भूस्खलन के बाद कई परिवारों के सामने घरों से बाहर निकलने तक की समस्या खड़ी हो गई थी। गली में मलबा जमा होने के कारण पैदल आवाजाही भी मुश्किल हो गई थी। वहीं, मलबे के दबाव से आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचने और उनके गिरने का खतरा पैदा हो गया था। घटना के बाद प्रशासन और राजनीतिक स्तर पर गली को दोबारा खोलने के प्रयास शुरू किए गए। डंगा गिरने वाले स्थान के संबंधित लोग भी गली को खोलने और नए डंगे के निर्माण के कार्य में जुटे हुए हैं। दोबारा मलबा आने से बढ़ी चिंता स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी प्रयासों के बावजूद गली अभी तक पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। इसी बीच दो दिन पहले हुई बारिश के दौरान दोबारा मलबा गली में आ गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है और आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि जब तक जर्जर हिस्से को पूरी तरह सुरक्षित नहीं किया जाता और गली से मलबा हटाकर रास्ते को व्यवस्थित नहीं किया जाता, तब तक बारिश के दौरान दोबारा ऐसी स्थिति पैदा होने की आशंका बनी रहेगी। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से गली के कार्य को जल्द पूरा करवाने और बारिश के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें