फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: इनरव्हील क्लब नाहन ने शिक्षकों को किया सम्मानित

सुभाष चंद्र Updated Thu, 03 Sep 2026 06:42 PM IST

नाहन (सिरमौर)। इनरव्हील क्लब नाहन ने शिक्षक दिवस के मौके पर देर शाम को नाहन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष प्रिया शर्मा ने की। जबकि कार्यवाही का संचालन एडिटर अलका गर्ग ने किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। इसमें आर्मी स्कूल नाहन से टीजीटी साइंस अर्चना, टीजीटी हिंदी शालिनी, टीजीटी इंगलिश प्रवीण और मोनिका को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष प्रिया शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुनीता शर्मा, राखी अग्रवाल, एडिटर अलका गर्ग, मधु बिंदल, मधु, मोनिका गर्ग समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें