फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में पेयजल स्टोरेज टैंक ओवरफ्लो हुआ तो बिना नोटिस कटेगा कनेक्शन

Krishan Singh Updated Mon, 09 Feb 2026 05:27 PM IST

नाहन शहर में यदि पानी का टैंक ओवरफ्लो हुआ तो बिना किसी नोटिस के विभाग उपभोक्ता का कनेक्शन काटेगा। पानी की बर्बादी को लेकर विभाग ने यह कदम उठाया है। इसको लेकर विभाग के आलाधिकारियों ने अधिनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। जल शक्ति विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि शहर कई स्थानों पर निजी व सरकारी भवनों में स्थापित पेयजल स्टोरेज टैंकों से पानी ओवरफ्लो होकर व्यर्थ बहता है। जब भी विभाग की तरफ से पेयजल सप्लाई की जाती है तब ही यह घंटों तक पानी बहता है। ऐसे टैंकों में उपभोक्ताओं ने पानी सप्लाई स्वयं बंद हो जोने के लिए फुट वाल्व नहीं लगाए हैं। ऐसे में न केवल पानी की बर्बादी हो रही है। वहीं अन्य लोगों को पानी कम मिलता है। इतना ही नहीं कई स्थानों पर लोग पानी की बर्बादी अन्य फिजूल कार्यों के लिए भी कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं का रिकार्ड लिया जा रहा है और जल्द विभाग कनेक्शन काटने को लेकर अभियान चलाएगा। नाहन में पानी पंहुचाने को लेकर लाखों रुपये खर्च होते हैं। जब कड़ी मेहनत व पैसा खर्च कर पहुंचाया गया पानी लापरवाही से ओवरफ्लो होकर व्यर्थ बहता है तो दुख होता है। कई सरकारी व निजी भवनों से नियमित रूप से पानी ओवरफ्लो होने की शिकायतें मिल रही हैं। टीम को आदेश दिए गए हैं कि ऐसे उपभोक्ताओं के बिना किसी पूर्व नोटिस के कनेक्शन काट दिए जाएं। -राजीव महाजन, अधीक्षण अभियंता जलशक्ति विभाग सिरमौर

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें