फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: अग्रसेन जयंती पर नाहन में हुआ हवन यज्ञ का आयोजन, डॉ. बिंदल भी रहे मौजूद

वैश्य सभा नाहन ने सोमवार को महाराजा अग्रसेन जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके सिद्धांतों पर चलने का भी प्रण लिया गया। वैश्य सभा नाहन के सदस्य सोमवार की सुबह गुन्नुघाट में स्थापित की गई महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर हवन यज्ञ का भी आयोजन हुआ। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी महाराजा अग्रसेन के कार्यो और सिद्धांतों की सराहना की। इस मौके पर वैश्य सभा के जिला प्रधान विनय गुप्ता, राकेश गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल, अलका गर्ग समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें