सिरमौर जिला के शीतकालीन स्कलों में बोर्ड व एसए-2 की वार्षिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रेमनगर स्कूल में मंगलवार को पांचवीं कक्षा के 11 बच्चों ने हिंदी, चौथी कक्षा के 8 बच्चों ने अंग्रेजी और दूसरी कक्षा के दो बच्चों ने गणित का पर्चा दिया। बता दें, शीतकालीन स्कूलों में 11,129 बच्चे सालाना एसए-2 परीक्षा दे रहे हैं। इसके साथ ही बोर्र्ड की वार्षिक परीक्षा भी यहां आयोजित की जा रही है।