फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन कॉलेज में मसालों में छिपा जीवन विषय पर हुए व्याख्यान, 120 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Krishan Singh Updated Wed, 17 Sep 2025 04:27 PM IST

डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के रसायन विज्ञान विभाग ने केमिकोस-2025 समारोह का सफल आयोजन किया। मसालों में छिपा जीवन विषय पर हुई गतिविधियों में 120 बीएससी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों ने भाग लिया। अंतिम दिन का शुभारंभ केमिकोस समन्वयक डॉ. सलोनी सूद ने किया। उन्होंने मसालों का छिपा जीवन.., कार्यक्रम के बारे विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद दो अतिथि व्याख्यान हुए। प्रो. अमिता जोशी और डॉ. पूजा भारती ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रो. अमिता जोशी ने संरक्षक के रूप में मसालों की भूमिका पर बात की और छात्रों से सिंथेटिक संरक्षकों को नकारकर प्राकृतिक मसालों और जड़ी-बूटियों के उपयोग को अपनाने का आग्रह किया। डॉ. पूजा भारती ने मसालों के स्वाद, सुगंध और चिकित्सीय गुणों, पर प्रकाश डाला और बताया कि ये गुण उनमें मौजूद आवश्यक तेलों के कारण होते हैं। इसके बाद प्वाइंट प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके विजेताओं को डॉ. देवराज शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें