फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: यूकोआरसेटी सिरमौर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिकी कर रहा मजबूत

जिला सिरमौर में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नाहन युवक-युवतियों को अनेकों व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ रहा है। तीन साल में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के सात कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इनमें 166 युवतियों व महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इनमें से 72 महिलाएं खुद का रोजगार स्थापित कर चुकी हैं। जबकि अन्य 94 प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं रोजगार के लिए प्रयासरत है। उनको संस्थान की ओर से बैंकों के माध्यम से ऋण के रूप में आर्थिक सहायता और अन्य सभी प्रकार के सहयोग प्रदान किए जा रहे है। संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार एक बैच में 28 से 30 युवतियों को 35 दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस दौरान उनके रहने-खाने और ठहरने की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क रहती है। नाहन के साथ लगते गांव सेन की सैर की ज्योति ठाकुर पुत्री बलवीर सिंह आज महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रही है। इतिहास विषय में स्नातकोत्तर डिग्री ग्रहण कर चुकी 24 वर्षीय ज्योति ने बताय कि पढ़ाई के साथ-साथ उसे मेहंदी लगाने का भी शौक था। धीरे-धीरे उसने ब्यूटीशियन कला की बारिकियों को समझा और वर्ष 2020 से इस शौक को व्यवसाय बनाना आरंभ किया। साल 2023 में ज्योति ने यूको आरसेटी से एक महीने का ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण हासिल किया। अब वह अन्य महिलाओं को ब्यूटीशियन कोर्स के प्रशिक्षण देने के लिए भी पात्र बन गई है। ज्योति प्रतिमाह 18 से 20 हजार रुपये इस व्यवसाय से कमा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें