कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में राज्यस्तरीय अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 458 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। गुरुवार को शुरू हुई प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर स्कूली छात्राओं ने लोकनृत्य नाटी, गिद्दा समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने किया। उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां देश विदेश में राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। इस अवसर पर सहायक निदेशक ललिता नेगी, उप शिक्षा निदेशक कर्म चंद धीमान, घनश्याम सिंह, ललिता नेगी, संयोगिता ठाकुर, दलीप नेगी, केहर सिंह, प्रधानाचार्य कन्या स्कूल डॉ. दीर्घायु प्रसाद, संतराम प्रताप, अजय शर्मा, जीवन जोशी, कुलवंत सिंह, प्रदीप चौहान, देवेंद्र ,बीर सिंह, राजेश ठाकुर, सुमति शर्मा, मायाराम , भूपेंद्र चौहान, केहर सिंह व जमालुद्दीन कादरी मौजूद रहे।