फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमाैर: पांवटा साहिब के टोका गांव में गेहूं की यार खड़ी फसल में अचानक भड़की आग

पांवटा साहिब के टोका गांव में तैयार खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग भड़क गई। आग से करीब डेढ़ सौ बीघा से अधिक भूमि पर गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई है। करीब दो दर्जन किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। सूचना मिलते ही तहसीलदार ऋषभ शर्मा व विधायक पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र सुखराम चौधरी समेत स्थानीय पटवारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीण की सहायता से आग पर काबू पाया लिया गया है। मार्ग नहीं होने के कारण अग्निशमन वाहन आग लगने वाले स्थलों तक नहीं पहुंच पाए। गुलाबगढ़ ,टोका नगला व कुंडयों के सैकड़ों ग्रामीणों ने चारों तरफ फैल कर किसी तरह से आग को आगे फैलने से रोका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें