फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाहन के गुन्नूघाट में गोदाम में भड़की आग, लाखों का नुकसान

Krishan Singh Updated Thu, 29 Feb 2024 03:16 PM IST

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के गुन्नूघाट में गुरुवार दोपहर एक गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही एसडीएम नाहन सलीम आजम भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान आसपास के भवनों को तुरंत खाली करवा लिया गया और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि गोदाम में फेविकोल आदि केमिकल बनाने से संबंधित सामान रखा हुआ था। जिससे आग और भड़क गई। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार शहर के गुन्नूघाट में एक दुकानदार की ओर से अपने सामान को रखने के लिए स्टोर बनाया हुआ था। अधिकतर समय बंद ही रहता था। स्टोर में गुरुवार दोपहर को अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल दस्ते मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। एसडीएम नाहन सलीम आजम ने बताया कि जैसे ही गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली, आसपास के भवनों को खाली करवाया गया ताकि कोई नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि आग केमिकल से संबधित वस्तुओं से ज्यादा भड़की और इस दौरान काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें