चौथे सिरमौर क्रिकेट कप 2024 खेल खेलो, नशा छोड़ो क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने किया। इस दौरान उन्होंने नशे के खिलाफ इस मुहिम में खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने की अपील की। सिरमौर क्रिकेट कप के मुख्य आयोजक ओपी ठाकुर, योगी ठाकुर ने कहा कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता 24 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी। इसमें 80 टीमों ने भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में आठ पूल बनाए गए हैं और प्रत्येक पूल में 10 टीमों को रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है। प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के ग्रामीण इलाकों के सभी खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। डायनामिक युवा मंडल के सदस्य कपिल संकवान, प्रदीप सुपटा, सतीश राणा, धनवीर सिंह, विक्रम शर्मा, राहुल शर्मा, मनीष गतलोगी, मनदीप आदि मौजूद रहे।