शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश पहाड़िया ने की, जबकि प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने नए शिक्षा सत्र में स्कूल प्रबंधन व सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं से अभिभावकों को जागरूक किया। इसके बाद छठी, सातवीं, नौंवी व 11वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम भी घोषित किया गया।