फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नाहन के पक्का तालाब में 21 जून को जिला स्तरीय योग शिविर

Krishan Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 01:01 PM IST

जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला आयुष अधिकारी डॉ. जसप्रीत कौर ने जिला वासियों से एक विशेष अपील की है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि आगामी 21 जून को नाहन स्थित पक्का तालाब में आयोजित होने वाले मुख्य जिला स्तरीय योग शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें। डॉ. कौर ने बताया कि इस योग शिविर का आयोजन प्रातः 6:00 से 8:00 बजे के मध्य किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया है कि वे इस निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें