फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चिट्टा तस्करी रोकने के लिए देवभूमि क्षत्रिय संगठन और सवर्ण मोर्चा ने एसपी सिरमौर को सौंपा ज्ञापन

Krishan Singh Updated Mon, 10 Mar 2025 06:01 PM IST

देवभूमि क्षत्रिय संगठन व स्वर्ण मोर्चा ने प्रदेश भर में चिट्टे को लेकर विशेष अभियान छेड़ा है। इसमें में संगठन के सदस्य युवा वर्ग व मासूम बच्चों को चिट्टे से बचाने के लिए आगे आए हैं। क्षत्रिय संगठन व स्वर्ण मोर्चा प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को इस बारे ज्ञापन दे रहा है जिसमें चिट्टा तस्करों को बक्शा न जाने की मांग की गई है। सोमवार को क्षत्रिय संगठन ने पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी को एक ज्ञापन दिया, जिसमें चिट्टा तस्करों का एनकाउंटर करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन मे देवभूमि क्षत्रिय संगठन व स्वर्ण मोर्चा के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने बताया कि एनडीपीसी एक्ट 1985 सेक्शन 31 मुत्यू दंड के तहत सीधे एनकाउंटर किया जाए। ज्ञापन में मांग की गई कि पेशेवर चिट्टा तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही चिट्टा तस्करों का बिजली के कनेक्शन काट दिए जाऐ। इसी तरह चिट्टा तस्करों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाए। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि वे चिट्टा तस्करों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने संगठन से सहयोग की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें