राजगढ़ क्षेत्र का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को उपायुक्त सिरमौर से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल राज कुमार ठाकुर, सुरेंद्र तोमर, रविदत्त भारद्वाज, सुनील दत्त शर्मा, वेद प्रकाश ठाकुर, यशपाल, नितेश व जयप्रकाश चौहान ने ज्ञापन सौंपा। कहा कि जिला परिषद वार्डों का पुनर्गठन करने की अधिसूचना जारी की है। इससे ग्राम पंचायत भाणत को जिला परिषद वार्ड देवठी मझगांव में रखा गया है। निदेशक एवं विशेष सचिव पंचायती राज ने पत्र संख्या परिसीमन 5347-58 में स्पष्ट किया है कि जिला परिषद वार्डों के पुनर्गठन में ग्राम सभा को नहीं बल्कि पंचायत समिति वार्ड को इकाई माना जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत समिति वार्ड दाहन है और उसमें दाहन व भाणत दो पंचायतें आती हैं। इस अधिसूचना में दाहन पंचायत को जिला परिषद वार्ड शिलांजी व हमारी ग्राम पंचायत भाणत को जिला परिषद वार्ड देवठी मझगांव में रखा गया है। उन्होंने मांग की है कि भाणत पंचायत को जिला परिषद वार्ड शिलांजी में शामिल करने की अधिसूचना जारी की जाए।