फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए शिक्षण संस्थानों में लगाएं जागरूकता कैंप, डीसी सिरमौर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Krishan Singh Updated Tue, 30 Jan 2024 05:03 PM IST

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जारूगता कैंप आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बारे जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी वर्ग को जागरूक करने से समाज में बढ़ रहे नशे के प्रचलन को दूर करने में सहायता प्राप्त होगी। स्कूलों में आयोजित होने वाले जागरूकता शिविरों में अभिभावकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा आज मंगलवार को नाहन में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित एनकॉर्ड (एनसीओआरडी) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुमित खिमटा ने कहा कि सिरमौर जिला का काफी बड़ा भाग अंतर्राज्यीय सीमा से सटा हुआ है और बाहरी राज्यों से नशे की तस्करी विशेषकर सिंथेटिक नशे की तस्करी की रोकथाम पर सभी प्रमुख विभागों को गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करनी चाहिए। सुमित खिमटा ने जिला में निजी क्षेत्र में चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों के बेहतर संचालन के लिए जिला कल्याण अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा ने बैठक में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी व सेवन की रोकथाम के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को अपना सहयोग देने के लिए कहा। जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा करमचंद, उप पुलिस अधीक्षक नाहन रमाकांत, उपपुलिस अधीक्षक पांवटा अदिति सिंह, स्वास्थ्य तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें