फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गणतंत्र दिवस पर नाहन में मंत्री धनीराम शांडिल ने फहराया तिरंगा, कलाकारों के साथ डाली नाटी

सिरमौर के जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन नाहन चौगान में धूमधाम के साथ किया गया। स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसमूह को संबोधित भी किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार सहित विधायक नाहन अजय सोलंकी भी इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के साथ उपस्थित रहे। जिला स्तरीय समारोह के अवसर पर शहर के विभिन्न राजकीय व निजी स्कूलों तथा संस्थानों की एक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल व अन्य ने कलाकारों के साथ नाटी डाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें