फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: बच्चों ने लघुनाटिका से दिया नशे से दूर रहने का संदेश

ग्रामीण विकास मंडल थाना कसोगा ने नवनिर्मित खेल मैदान कसोगा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता राजेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि अनिल शर्मा और हिमांशु शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर बच्चों ने चित्रकला और लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में कशिश चौहान ने प्रथम स्थान, कशिश ठाकुर ने द्वितीय स्थान और वर्षा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेखन प्रतियोगिता में ज्योति चौहान ने प्रथम स्थान, कशिश चौहान ने द्वितीय स्थान जबकि विवेक शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से समाज को नशे से दूर करने का संदेश दिया। इस अवसर पर नवयुवक मंडल थाना कसोगा अध्यक्ष तनिश, उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, कोषाध्यक्ष योगराज शर्मा, सचिव लक्ष्य सहित मंडल सदस्य यशपाल शर्मा, विक्रम शर्मा, नागेंद्र शर्मा, रविंदर ठाकुर, कपिल शर्मा, अनिल चौहान, विमल कुमार, विनय चौहान, हेम चंद शर्मा, मोहन पाल, राकेश चौहान, शुभम शर्मा, नीरज, मनोज तथा महिला मंडल कसोगा अध्यक्ष संतोष शर्मा सहित अन्य महिला मंडल सदस्य और ग्रामवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें