सिरमौर हिल्स पब्लिक स्कूल नाहन में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रधानाचार्य अमोदित ने स्कूल वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। अंत में मुख्य अतिथि डॉ. राजीव बिंदल ने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।