प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है। एक आदेश के बाद प्रदेश में पूरा कांग्रेस संगठन धराशायी हो गया है। यह टिप्पणी नाहन में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। बिंदल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में यही अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवर्तन की एक निश्चित प्रक्रिया है जिसमें जो बेहतरीन कार्यकर्ता है उसको उसके दायित्व के साथ जोड़कर आगे बढ़ते हैं।