स्वास्थ्य खंड धगेडा की बीएमओ डॉ. मोनिशा अग्रवाल ने शुक्रवार को एचआईवी एड्स मोबाइल जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर जिला के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया। बीएमओ ने बताया कि इसके जरिये लोगों को एचआईवी एड्स पर अच्छे ढंग से जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा लोगों के एचआईवी के टेस्ट भी किए जाएंगे। 1097 पर कॉल करके एड्स बीमारी के बारे में सारी जानकारी निश्शुल्क प्राप्त की जा सकती है। देश के हर जिले के नागरिक अस्पताल में सुरक्षा क्लीनिक बनाए गए हैं।