फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्यमी जीवन लाइफ साइंस कंपनी के निदेशक सुरेश गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि सुरेश गर्ग ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य गुरमीत कौर चावला ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वार्षिक समारोह के दौरान में स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत, हिमाचली नाटी, भांगड़ा, इसरो की दास्तां, भारत सलाम कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान स्कूल के शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वालों में अर्शदीप, कनक, पलक, रितुल, सोनाली, भूमिका, मनदीप कौर, इशिता, गगनदीप, इशिका खान, प्रेरणा, नेहा, पायल, राशि हर्षिता, शिवि, श्रेया, खुशी, वंशिका, संस्कृति, रिशिका, अर्पिता, जसप्रीत कौर व समेत सैकड़ों बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक जीएस सैनी, जसवीर सिंह साहनी, नीलम सैनी, एनपीएस नारंग, कैप्टन पीसी भंडारी, एनएम वर्मा, अनिंदर सिंह नॉटी, अवनीत लांबा, एनपीएस सहोता, अरविंदर सिंह नारंग, किशन सिंह, जसवीर कौर, अरविंदर राणा, रवींद्र जसविंदर पाल सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरमीत कौर, मधकुर डोगरी व अभिभावकों ने भाग लिया ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें