राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित किया गया। रोटरी क्लब क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन कार्यक्रम के मुख्यातिथि और बीईईओ सुरला बलबीर चौधरी, बनेठी पंचायत की प्रधान बीना शर्मा, समाजसेवी प्रेमपाल ठाकुर, शिरगुल मेला कमेटी के प्रधान संतोष ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश विशिष्ट अतिथि रहे। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने स्कूल की वर्ष भर की उपलब्धियों और कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्र पेश कर समां बाधां। जमा दो कक्षा की छात्राओं ने तू तो बोसी बांठणे गोई मेरे जिओ दी, नई आइंदा, नई आइंदा, नोखरा तेरा समेत अन्य पहाड़ी गीतों पर मनमोहक नृत्य पेश किया। इस दौरान बच्चों और लोगों ने भी जमकर ठुमके लगाए। बच्चों ने चार युग की कथाएं, योगासन, पंजाबी गिद्दा, रामायण, पंजाबी नृत्य और देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम पेश किए। मुख्यातिथि मनीष जैन और अन्य विशेष अतिथियों ने शैक्षणिक, खेल व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे होनहार छात्रों को सम्मानित किया।