फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाहन में दुकान से बैग चोरी करती महिला सीसीटीवी में कैद

अंकेश डोगरा Updated Mon, 26 Aug 2024 01:15 PM IST

शहर के बड़ा चौक स्थित फैशन प्लेनेट दुकान से एक महिला द्वारा दुकान के बाहर टंगा बैग बड़ी सफाई से चोरी किया और चलती बनी। अज्ञात महिला ने दिन दिहाड़े इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बैग चोरी कर ले जाती महिला सीसीटीवी में कैद हो गई है। दुकानदार ने पुलिस को शिकायत कर दी है। फैशन प्लेनेट के मालिक निखिल बंसल ने बताया कि दोपहर 2 बजकर 26 मिनट पर इस चोरी को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि दुकान के बाहर बैग टंगा था, मेरी नजर दोपहर 3:30 पर जब वहां पड़ी तो बैग नहीं था। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी जांचा। सीसीटीवी में एक महिला दोपहर 2:09 बजे दुकान के बाहर आई और बैग को हाथों से छूकर देखा और यहां-वहां देखने के बाद चली गई। इसके बाद दोपहर 2:26 बजे वह फिर से दुकान के बाहर आई। इस दफा उसके साथ दो महिलाएं और भी थी। महिला ने यहां-वहां देखने के बाद आराम से बैग उतारा और उसके लेकर चलती बनी। निखिल बंसल ने बताया कि देर शाम को पुलिस को चोरी की घटना की शिकायत कर दी है। बैग का मूल्य करीब 1300 रुपये था। एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें