फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: तीन माह से लंबित केंद्र का मानदेय तत्काल जारी किया जाए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीसी के माध्यम से भेजा मांग पत्र

अंकेश डोगरा Updated Fri, 19 Dec 2025 04:16 PM IST

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका यूनियन के आह्वान पर प्रोजेक्ट नाहन की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नाहन में उपायुक्त से मिला। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री, निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग को ज्ञापन भेजा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिला सह सचिव सीता तोमर, मीरा, आंगनवाड़ी यूनियन की जिला कमेटी सदस्य बसंती, लता, सुलोचना, सीमा रानी, पुष्पा व पूनम आदि ने केंद्र का तीन माह से लंबित मानदेय जारी करने की मांग की। महिलाओं ने मातृत्व अवकाश को एक वर्ष की सेवा से जोडऩे वाली शर्त को तुरन्त हटाने, तीन माह से लंबित मानदेय देने, केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन व महंगाई भत्ता लागू करन की मांग की। इसके अलावा हिम-केयर कार्ड की तकनीकी समस्याएं दूर करके उनके परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें