शिशु विद्या निकेतन स्कूल नाहन में शुक्रवार को बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष स्कूल में बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पहली कक्षा के बच्चों को डीपीटी, पांचवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों को टेटनस का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के अलावा बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई। इस दौरान विभाग के चिकित्सक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहीं।