फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार शिक्षकों की समस्या के लिए अलग से जेसीसी का करे गठन

Krishan Singh Updated Fri, 07 Nov 2025 04:56 PM IST

सिरमौर टीजीटी कला संघ ने प्रदेश सरकार से शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए अलग से जेसीसी गठन करने की मांग की है। नाहन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए संघ के जिला प्रधान कपिल शंकवाण ने कहा कि प्रदेश में 70 हजार के करीब शिक्षक कार्य कर रहे हैं। इनमें से जिला सिरमौर में ही 356 टीजीटी संघ की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। उनकी समस्याओं का समय रहते निराकरण हो, इसके लिए प्रदेश सरकार को शिक्षकों के लिए अलग से जेसीसी का गठन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्य के बोझ के चलते टीजीटी वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। शिक्षकों में सबसे अधिक कार्य का बोझ टीजीटी पर है। एक टीजीटी चपड़ासी से लेकर प्रधानाचार्य तक सभी का कार्य कर रहा है। ऐसे में उनकी समस्याओं का भी जल्द निराकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से टीजीटी की वरिष्ठ सूची शीघ्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि साल 2019-20 के बाद से कोई वरिष्ठता सूची जारी नहीं की गई है। इसका विपरीत प्रभाव टीजीटी पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से एसीपी को फिर से लागू करने, लंबित पड़े कोर्ट केस जल्द निपटाने की मांग भी पुरजोर ढंग से उठाई। जिलाध्यक्ष ने सरकार से हाई पे ग्रेड देने, पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने, टीए एरियर और पे एरियर को भी जल्द देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि सरकार पर कोई बोझ पड़े लेकिन इसे चरणबद्ध ढंग से दिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से कर्मचारी का नियमतिकरण साल में पहले की तरह दो बार करने की मांग की। इसके अलावा तबादला नीति में बदलाव की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने तबादले के लिए 30 किलोमीटर की दूरी की नीति बनाई है। यह दूरी हार्ड क्षेत्र में बहुत ज्यादा है, इस बारे सरकार को फिर से निर्णय लेने की जरूरत है। इस मौके पर जिला महासचिव सुभाष शर्मा, महिला विंग की अध्यक्षा अंबिका तोमर, एकता, साक्षी, नरेश चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें