फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगराज बोले- किन्नौर के भाजपा नेताओं को धमकाना बंद करे कांग्रेस यूथ ब्रिगेड

जिला किन्नौर कांग्रेस की यूथ बिग्रेड हमेशा गाली-गलौज और भाजपा के कार्यकर्ताओं को धमकाने में लगी है। यह बात भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी योगराज ने भावानगर में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी हमेशा आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। सिराज में आपदा के समय आमजनमानस से पैसे एकत्रित करके वहां के बाढ़ प्रभावित परिवारों को दिए, लेकिन किन्नौर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस का कोई योगदान नहीं रहा। उन्होंने कहा कि निगुलसरी एनएच पांच 12 दिनों बंद रहा। निगुलसरी में पहली बार भूस्खलन नहीं हुआ है, जबकि पिछले तीन सालों से वहां पर भूस्खलन हो रहा है लेकिन कांग्रेस सरकार उक्त मार्ग का समाधान नहीं निकला पा रही है। वैकल्पिक मार्ग पर पूरी तरह से काम ठप है। वैकल्पिक मार्ग का काम धीमी गति से चलने से आज जिले के बागवानों और किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह एनएच पांच निगुलसरी का कभी निरीक्षण करने नहीं आए। उन्होंने मंत्री जगत सिंह नेगी पर आरोप लगाते हुए कहा कि निगुलसरी एनएच पांच का स्थायी समाधान करने में नाकाम रहे हैं। इस मौके पर भाजपा महामंत्री संजय नेगी, निचार मंडल अध्यक्ष पालदेन सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें