फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ननखड़ी स्थित देवता साहब पल्थान शोली के निर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा समारोह का आज आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Mar 2025 06:16 PM IST

रामपुर उपमंडल के ननखड़ी स्थित देवता साहब पल्थान शोली के निर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा समारोह का आज आयोजन किया गया । इस अवसर पर लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते कहा कि वर्तमान सरकार ननखरी खंड में 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य हो रहे हैं। कहा कि अभी हाल ही में टिक्कर- खामडी सड़क के लिए 55 करोड़ रूपए स्वीकृत किया गया है और एक महीने के भीतर ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना-4 में ननखड़ी खंड के लिए 21 सड़कों का प्रावधान रखा है। उन्होंने लोगों से अपील की इस सड़क के निर्माण के लिए भूमि विभाग के नाम करे ताकि इसका कार्य को जल्दी आरम्भ किया जा सके। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दर्शन दास ठाकुर ने बताया कि इस पुन: निर्माण में लगभग सवा करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस मन्दिर के पुन: निर्माण के लिए पांच लंबरदारी के 1800 परिवारो ने लगभग 80 लाख रुपये का सहयोग दिया है, जबकि तीस लाख रुपये विधायक निधि, भाषा संस्कृति विभाग और उपायुक्त शिमला के सहयोग से प्राप्त हुए है । यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है, जिसके पुनर्निर्माण की आवश्यकता महसूस की। नए मंदिर में देवता साहब के प्रवेश के पश्चात साथ वाले पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा।लोक निर्माण मंत्री ने शोली में लोगों की जन समस्याएं भी सुनी और इनका निदान के लिए संबंधित विभागों को दिया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी नागरिक रामपुर निशांत तोमर, निदेशक पर्यटन यश पाल, चेयरमैन एफएमसी जगत भंडारी व लोक निर्माण, विद्युत के अधिकारी भी उपस्थित रहे

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें