फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो संघ किन्नौर इकाई का सातवें दिन भी कलम छोड़ हड़ताल जारी

स्टेट कैडर को लेकर प्रदेश भर के पटवारी तथा कानूनगो कलम छोड़ हड़ताल पर बैठे है। वहीं, किन्नौर जिला में भी संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो संघ किन्नौर इकाई का सातवें दिन भी कलम छोड़ हड़ताल जारी रहा। वहीं, जिला भर के सभी पटवार खान में कोई भी कार्य न होने से लोगों को पिछले सात दिनों से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो संघ किन्नौर इकाई के प्रधान नवीन नेगी ने बताया कि सरकार उनके जायज मांगों को नहीं सुन रही है जिसके चलते वे हड़ताल पर बैठे है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगों को नहीं सुनेगी तब तक निरंतर कलम छोड़ हड़ताल जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सरकार न ही उनकी मांगों को सुन रहा है न ही राज्य कार्यकारिणी को वार्ता के लिए बुला रही है। उन्होंने सरकार ने मांग रखी है कि सरकार स्टेट कैडर को वापस लेकर फिर जिला कैडर करें, प्रमोशन कोटा को साठ प्रतिशत से अस्सी प्रतिशत करें तथा वेतन विसंगति को दूर करें ताकि कर्मचारियों को समस्याओं का सामना न करना पड़े

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें