राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश चंद्र भूषण बरोवालिया ने शनिवार को रिकांगपिओ स्थित सब जेल कल्पा का निरीक्षण किया। उन्होंनेक कैदियों को प्राप्त होने वाले अधिकारों की स्थिति का जायजा लिया। न्यायाधीश चंद्र भूषण बरोवालिया ने उपस्थित अधिकारियों से कैदियों को मिलने वाले भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कैदियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने कैदियों को बताया कि यदि किसी को उपलब्ध करवाए गए वकील से संतुष्टि नहीं होती है तो वह दूसरा वकील अपने केस के लिए ले सकता है। इसके लिए उसे किसी प्रकार की राशि देने की जरूरत नहीं होती है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मानवाधिकार आयोग संदीप भारद्वाज, उपमंडलाधिकारी कल्पा एवं जेल अधीक्षक अमित कल्थाइक और सहायक अधीक्षक जेल लाल सिंह सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।