फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुरोहित मंदिर रामपुर के पास हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हुआ विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम

Krishan Singh Updated Sat, 29 Mar 2025 06:05 PM IST

हिंदू नव वर्ष अभिनंदन समारोह समिति रामपुर ने शनिवार को पुरोहित मंदिर के पास भारतीय हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् 2082 की पूर्व संध्या पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया । इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के नन्हें मुन्हें बच्चों और सेवा भारती की महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वहां पर मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर अनेक देशभक्ति गीत और अन्य फिल्मी, पहाड़ी गानों पर बेहतरीन प्रस्तुतियां पेश कर वाहवाही लूटी। इस कार्यक्रम में समाज सेवी मदन भारती बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसके अलावा विशेष अतिथि में पार्षद एंव कोशिश एक आशा की संचालक स्वाति बंसल और मुख्य वक्ता उपाध्यक्ष बनवासी कल्याण आश्रम रामपुर सोनी राम मौजूद रहे।इस कार्यक्रम में विरोष आकर्षण रिया योग, बाल राम लीला, लघु नाटक का मंच, भारत को जानो प्रश्नोत्तरी, भजन प्रस्तुति और लोक गायक अशोक पालसरा की प्रस्तुति शामिल रही। इस दौरान मंच का संचालन विनय शर्मा ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें