फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर शुरू

Krishan Singh Updated Sat, 25 Oct 2025 03:40 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में शनिवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर शुभारंभ हुआ। शिविर में समाजसेवी एवं बलिदानी पवन दंगल के पिता शिशुपाल दंगल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। दंगल ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सेवा, अनुशासन और समर्पण ही एनएसएस की वास्तविक पहचान है। जब युवा समाज की बेहतरी के लिए कार्य करते हैं, तभी सच्चे अर्थों में राष्ट्र मजबूत बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे समाज के कमजोर वर्गों तक पहुंचने, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति विषयों पर लोगों को जागरूक करने का संकल्प लें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को केवल सामाजिक दायित्व का बोध नहीं करते, बल्कि उनमें नेतृत्व, अनुशासन और मानवीय संवेदनाओं का विकास करती है। प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवकों को शिविर के दौरान अधिक से अधिक सीखने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने बारे जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राकेश नेगी (प्रवक्ता, वाणिज्य), महिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीना चौहान (प्रवक्ता समाजशास्त्र) ने सभी को आगामी सात दिनों में होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, जल-संरक्षण, योग अभ्यास और ग्रामीण जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविर 31 अक्तूबर तक आयोजित किया गया है। इस मौके में बधाल पंचायत के उपप्रधान संजय जिंटू विशेष अतिथि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें