फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: हिमाचल किसान सभा ने उपमंडल अधिकारी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Krishan Singh Updated Tue, 05 Aug 2025 04:56 PM IST

हिमाचल किसान सभा 412 मेगावाट रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी ने प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर उपमंडल अधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को किसान सभा राज्य महासचिव राकेश सिंघा, किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद, जिला अध्यक्ष प्रेम चौहान, राज्य सचिव पुराण ठाकुर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रामपुर प्रोजेक्ट का कार्य वर्ष 2014 में पूरा हो चुका था और बिजली उत्पादन करना शुरू किया था। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इस प्रोजेक्ट से एक दिन का उत्पादन करोड़ों में हैं लेकिन आज तक वर्ष 2010 के बाद 2014 तक धूल से जो फसल का नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा आज तक नहीं दिया गया है और ना ही वर्ष 2018 से कुल बिजली उत्पादन की एक प्रतिशत राशि रॉयल्टी के रूप में प्रभावित परिवारों को मिलनी थी, नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर यह राशि का वितरण प्रभावित परिवारों को नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह आंदोलन ओर उग्र रूप से किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें