पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में खंड स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन बुशहर बैडमिंटन एसोसिएशन रामपुर ने किया। प्रतियोगिता में पदम छात्र स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य राजेश परमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने छात्रों को खेल के महत्व और नशे के दुष्प्रभाव बारे जागरूक किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को पहला मैच पदम स्कूल रामपुर और दत्तनगर स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें रामपुर स्कूल की टीम विजेता रही। दूसरा मैच एबीसी रामपुर और बुशहर बीएड के मध्य खेला गया, जिसमें एबीसी रामपुर विजेता रहा। तीसरा मैच सोनी लीजेंड्स और टीम तनिष्क के मध्य खेला, जिसमें सोनी लीजेंड्स विजेता रहा। चौथा मैच मॉरल बॉयज झाकड़ी और चकेश्वर बॉयज रंदल के बीच खेला गया, जिसमें मॉरल बॉयज झाकड़ी विजेता रहा। महिला वर्ग की प्रतियोगिता में पहला मैच पीजी कॉलेज रामपुर और बुशहर बीएड नोगली के मध्य खेला गया, जिसमें पीजी कॉलेज रामपुर विजेता रहा। वरिष्ठ साथी प्रतियोगिता में बैडमिंटन संघ ए और एडवोकेट संघ के मध्य खेला गया, जिसमें बैडमिंटन संघ ए विजेता रहा। दूसरे मैच में बैडमिंटन संघ बी ने देवेंद्र सोनी जीवन मसोई को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। बैडमिंटन संघ ए ने चंद्र राज पाल को हरा कर जीत हासिल की। प्रतियोगिता में अधिवक्ता पुनीत गुप्ता ने मंच संचालन किया। उन्होंने कहा कि रामपुर में आयोजित प्रतियोगिता में रामपुर और निरमंड के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्त ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है। प्रतियोगिता में 20 टीमें और 125 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें महिला और पुरुष वर्ग की टीमें बैडमिंटन खेल रही है। प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष में किया गया है। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने और खेलों में भाग लेने का आह्वान किया।