फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: राजकीय महाविद्यालय रामपुर में बिरसा मुंडा की विरासत और आदिवासी विकास की वर्तमान आवश्यकताओं पर चर्चा

राजकीय महाविद्यालय रामपुर में बिरसा मुंडा की विरासत और आदिवासी विकास की वर्तमान आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। कॉलेज में आदिवासी विभिन्न पहलुओं पर राष्ट्रीय संवाद हुआ। डिग्री कॉलेज पांगी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सशक्त आदिवासी भारत, भगवान बिरसा मुंडा की विरासत, एकता, सतत विकास, सांस्कृतिक पुनर्जीवन और समावेशी सुशासन विषय पर कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम प्रदेश सचिव (शिक्षा) राकेश कंवर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों के साथ बिरसा मुंडा की विरासत और आदिवासी विकास की वर्तमान आवश्यकताओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता प्रो. डॉ. जितेंद्र साहनी ने की। सत्र का संचालन प्रो. तरुण शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने आदिवासी संस्कृति, सतत विकास, शिक्षा, पर्यावरण और समावेशी शासन के विषयों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजन आदिवासी समाज की उन्नति और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें