बाल विकास परियोजना विभाग रामपुर ने पंचायत समिति हाल में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भ्रूण हत्या और विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, एकीकृत बाल विकास सेवा योजना और बाल संरक्षण योजना के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी को कहा कि गांव की महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यशाला में रामपुर खंड की 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।