पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर को केंद्र सरकार से अधिकारिक रूप से बॉक्सिंग खेलो इंडिया सेंटर की सौगात मिली है। इसके लिए सोमवार को ट्रायल आयोजित किए गए। इनमें 35 लड़के और 22 लड़कियां शामिल हुए। चयनित 15 लड़कों और 15 लड़कियों को सेंटर में मुफ्त कोचिंग दी जाएगी और किट सहित अन्य सुविधाएं अपना खेल निखारने के लिए दी जाएगी। युवा बॉक्सिंग खिलाड़ियों के चयन के लिए खेल विभाग शिमला से खेलो इंडिया सेंटर के कोच संजीव चौहान और प्रदेश कबड्डी कोच अशोक शर्मा ने युवाओं के ट्रायल लिए। इसमें सबसे पहले सभी का पंजीकरण किया गया। इसके बाद उनकी हाइट मापी गई और वजन किया गया। रामपुर सेंटर की कोच सुभद्रा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को ट्रायल की प्रोफेशनल प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ा। उन्होंने बताया कि पद्म स्कूल रामपुर के खेल मैदान में पूरी प्रक्रिया आयोजित की गई।