फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायक रवि ठाकुर ने किया स्पीति के गांवों का दौरा, लोगों की समस्याओं को सुना

Krishan Singh Updated Tue, 21 Nov 2023 12:58 PM IST

स्पीति दौरे के दूसरे दिन विधायक रवि ठाकुर ने ढंखर, लालुंग, शिशुना, कुंगरी, सग्नम, खर, तोदनम, तेलिंग, मुद गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर लाखों रुपये की लागत से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास भी किया। विधायक रवि ठाकुर ने ढंखर, लालूंग गांवों में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निदान के लिए आवश्यक करवाई का आश्वासन दिया। शिशुना गांव में 30 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। इस भवन के बनने से स्थानीय लोगों और महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहों को काफी राहत मिलेगी। इस गांव में व्यापक स्तर पर सिबकथार्न एकत्रित किया जाता है।कुंगरी गोंपा में बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में विधायक रवि ठाकुर ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का योगदान अतुल्यनीय है। आज भी उन्हें लोग भगवान की तरह पूजते हैं। अपनी जमीन, हक के लिए उन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों के अधिकारों के बारे में सरकारों को प्रमुखता से कार्य करना चाहिए। यहां के लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। विधायक ने कुंगरी गोंपा के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया और तय अवधि में कार्य पूरा करने के आदेश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें