फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमश्री कन्या स्कूल रामपुर में नवाजीं मेधावी छात्राएं

Krishan Singh Updated Sat, 20 Dec 2025 03:12 PM IST

पीएम श्री कन्या राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में शनिवार को धूमधाम से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल बतौर मुख्यातिथि, उनकी धर्मपत्नी और पीयूष आनंद विशेष अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने साल भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर वाहवाही लूटी। छात्राओं ने कुल्लूवी, किन्नौरी, पंजाबी, पहाड़ी और गुजराती गीतों पर प्रस्तुति पेश कर समां बांधा। स्कूल की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने सभी के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट पेश की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें