महिला एवं बाल विकास परियोजना रामपुर के पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के अंतर्गत रामपुर में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविर के प्रथम बैच में बरकल, सराहन और ज्यूरी सर्किल की 85 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के प्रथम दिन कार्यकर्ताओं को बच्चों की पढ़ाई के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। द्वितीय दिन पोषण से जुड़े आवश्यक और व्यावहारिक पहलुओं, अंतिम दिन पोषण भी, पढ़ाई भी की अवधारणा को व्यवहार में लागू करने बारे जागरूकता किया गया। शशि ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षण को आधुनिक और प्रभावी माध्यमों से संचालित किया गया है। कार्यकर्ताओं को पीपीटी, वीडियो प्रस्तुति और गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से विषयों को सरल ढंग से समझाया गया। सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के महत्व के बारे विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के समग्र विकास, पोषण सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा को सशक्त बनाना है। पोषण और शिक्षा के संग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने बताया कि 24 से 26 तक दूसरे बैच में 80 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 27 से 29 तक तीसरे बैच में 80 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर अजीत डोगरा, चंदर शर्मा, पूना देवी और गुरुदेव शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।